News.24.04.2020_B


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
कमिश्नर एवं आईजी ने किया कंटेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण
जबलपुर, 24 अप्रैल, 2020
सम्भाग कमिश्नर महेशचन्द्र चौधरी ने आज शुक्रवार की रात सराफा और हनुमानताल कंटेनमेंट एरिया का भ्रमण किया इस दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक बी एस चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोहर वर्मा, कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी थे
इस दौरान श्री चौधरी ने कंटेनमेंट एरिया में स्वाथ्य कर्मियों द्वारा घर-घर किये गये सर्वे एवं रहवासियों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था  की जानकारी ली श्री चौधरी ने कंटेनमेंट एरिया में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से भी चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया उन्होंने घर-घर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने की बात कही
कलेक्टर भरत यादव ने भ्रमण के दौरान संभागायुक्त को बताया कि कंटेनमेंट एरिया के भीतर लोगों की आवाजाही रोकने ड्रोन एवं सीसीटीव्ही कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है   श्री यादव ने बताया कि सराफा और हनुमानताल कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है   इन क्षेत्रों के हाई रिस्क के रूप में चिन्हित व्यक्तियों पर कोरोना कंट्रोल रूम एवं सार्थक एप के माध्यम से नजर रखी जा रही है   ऐसे लोगों के सेम्पल परीक्षण के लिए लगातार भेजे जा रहे हैं
कलेक्टर यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को रमजान को देखते हुए लोगों के बीच कच्चा राशन बांटने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये   उन्होंने कंटेनमेंट एरिया में प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने की हिदायत भी अधिकारियों को दी
क्रमांक/4011/अप्रैल-354/जैन॥

पाटन थाना क्षेत्र में भी 27 तक टोटल लॉकडाउन
जबलपुर, 24 अप्रैल, 2020
पाटन थाना क्षेत्र में भी आज शुक्रवार 24 अप्रैल की रात 12 बजे से सोमवार 27 अप्रैल की दोपहर 12 तक टोटल लॉकडाउन रहेगा एसडीएम पाटन सिद्धार्थ जैन बताया कि पाटन थाना क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन के सारे प्रावधान जबलपुर शहर में आज रात से लगाये जा रहे प्रतिबन्धों के मुताबिक ही होंगे
क्रमांक/4012/अप्रैल-355/जैन॥

सेवानिवृत्त उप प्राचार्य नरेन्द्र जैन ने कलेक्टर को दिया 1 लाख का चेक
जबलपुर, 24 अप्रैल, 2020
गंगोत्री अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत्त उप प्राचार्य नरेन्द्र कुमार जैन ने अपनी पेंशन राशि में से कलेक्टर भरत यादव को एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया श्री जैन ने इस दान राशि के लिए प्रेरणास्त्रोत अपनी बेटियों अलका जैन आरती जैन को बताया   श्री जैन मेडिकल कॉलेज जबलपुर के परिसर में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के उप प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं
क्रमांक/4013/अप्रैल-356/मनोज