News.22.04.2020_C


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
शर्तों के उल्लंघन के आरोप में जी.सी.एफ., ओ.एफ.के. और व्ही.एफ.जे. के महाप्रबंधकों से जवाब तलब
आयुध निर्माणियों ने उत्पादन की अनुमति की शर्तों का नहीं किया पालन
एस.डी.एम. राँझी ने जारी किया नोटिस
जबलपुर, 22 अप्रैल, 2020
     अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर रांझी मनीषा वास्कले ने गनकैरिज फैक्ट्री, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खम्हरिया और व्ही.एफ.जे. जबलपुर के महाप्रबंधकों को नोटिस जारी कर आयुध निर्माणियों में उत्पादन करने की सशर्त अनुमति का पालन नहीं करने और भारत सरकार के गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है । जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में तीनों महाप्रबंधकों के विरूद्ध आपदा प्रतिबंध अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही की जायेगी ।
     महाप्रबंधक गनकैरिज फैक्ट्री, महाप्रबंधक आर्डिनेंस फैक्ट्री खम्हरिया और महाप्रबंधक व्ही.एफ.जे. जबलपुर को जारी कारण बताओ सूचना पत्र में उल्लेखित किया गया है कि आयुध निर्माणियों में 20 अप्रैल से उत्पादन का कार्य करने की सशर्त छूट दी गई है । लेकिन समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि आपके आयुध निर्माणी द्वारा शर्त के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है ।  इस कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है । यह कृत्य भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा 15 अप्रैल को जारी गाइडलाइन की शर्तों का भी उल्लंघन है ।  इसलिए आप इस संबंध में अपना जवाब अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर रांझी के कार्यालय में तत्काल प्रस्तुत करें ।
क्रमांक/3975/अप्रैल-318/मनोज॥

उपार्जित गेहूँ के परिवहन के सभी जिलों में पुख्ता बंदोबस्त
51 जिलों को 179 सेक्टर में बाँटा गया 
जबलपुर, 22 अप्रैल, 2020
प्रदेश में रबी उपार्जन 2020 में उपार्जित गेहूँ के परिवहन के लिये सभी जिलों में पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। इसके लिये जिलों को 179 सेक्टर्स में बाँटा गया है। परिवहन की जिम्मेदारी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और मार्कफेड को सौंपी गई है। प्रमुख सचिव खाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि इस सीजन में उपार्जित गेहूँ के परिवहन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है।
प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि इस बार रबी उपार्जन में 110 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण गेहूँ की कटाई से लेकर खरीदी कार्य में देरी हुई है। आगामी जून माह में मानसून की संभावना को देखते हुए उपार्जित गेहूँ को तत्परता के साथ खरीदी केन्द्रों से उठाकर गोदाम तक पहुँचाने के लिये परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया। परिवहन कार्य पर नियंत्रण और समय की बचत के उद्देश्य से सभी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।
प्रदेश में लगभग 5 हजार खरीदी केन्द्रों से उठाव के लिये संभागवार एजेंसियों का निर्धारण किया गया है। .प्रराज्य सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिको चार संभाग नर्मदापुरम (होशंगाबाद), भोपालग्वालियर और सागर के 21 जिलों में परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा इन जिलों को 93 सेक्टर में बाँट कर परिवहनकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। मार्कफेड को 5 संभाग इंदौरउज्जैनरीवाशहडोल और जबलपुर के 30 जिलों में परिवहन का दायित्व सौंपा गया है। मार्कफेड ने परिवहन व्यवस्था को सुचारु ढंग से क्रियान्वयन के लिये 86 सेक्टर बनाये हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था
प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि परिवहन का वैकल्पिक प्लान भी तैयार किया गया है। इससे समय पर उठाव सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम निविदाकार द्वारा कार्य  करने पर कलेक्टर की अनुमति से नियमित दरों पर दूसरे परिवहनकर्ता से उठाव कराया जा सकेगा। इसके लिये परिवहनकर्ता से प्रतिभूति राशि जमा कराई जायेगी। निविदाकार को सात दिन में निगम के साथ अनुबंध करना होगा। कार्य आदेश जारी होने के तीन दिन में कार्य प्रारंभ करना आवश्यक होगा। यदि द्वितीय निविदाकार द्वारा भी कार्य नहीं किया जाता हैतो द्वितीय परिवहनकर्ता की न्यूनतम दर पर कार्य परिवहनकर्ता की "जोखिम एवं खर्च'' (रिस्क एण्ड कास्टपर अन्य फर्म से काम कराया जा सकेगा। कार्य  करने वाली फर्मों को 5 साल के लिये प्रतिबंधित करने का प्रावधान भी रखा गया।
क्रमांक/3976/अप्रैल-319/मनोज॥

मंत्री परिषद के नव-नियुक्त सदस्यों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित
जबलपुर, 22 अप्रैल, 2020
राज्य शासन ने आज आदेश जारी कर मंत्री परिषद के नवनियुक्त सदस्यों को मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक-2 और 3 में स्थित कक्ष आवंटित किये हैं।
क्रमांक
मंत्री
कक्ष क्रमांक
1.
डॉनरोत्तम मिश्रा
गृहलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
B-304
VB-
3rd Floor
2.
श्री तुलसी सिलावट
जल संसाधन विभाग
E-105
VB- ॥।
First Floor
3.
श्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य नागरिक आपूर्तिउपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग
B- 427
VB-
4rth Floor
4.
सुश्री मीना सिंह मांडवे
आदिम जाति कल्याण विभाग
E-206
VB-॥।
2nd Floor
5.
श्री कमल पटेल
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
B-206
VB- 
2nd Floor
क्रमांक/3977/अप्रैल-320/मनोज॥