News.21.11.2019_A


संभागीय जनसंपर्क कार्यालय-जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
संभागायुक्त श्री बहुगुणा को उनकी समर्पित सेवाओं का स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई
ग्वालियर में आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे
जबलपुर 21 नवम्बर 2019
      संभागायुक्त राजेश बहुगुणा को उनकी समर्पित सेवाओं का स्मरण करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। होटल नर्मदा जैक्शन में आयोजित सादे और गरिमामय कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, नगर निगम जबलपुर के आयुक्त, जबलपुर के अपर कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी शासकीय विभागों के संयुक्त संचालक एवं संभागीय अधिकारी तथा अन्य प्रमुख अधिकारीगण मौजूद थे। संभागायुक्त श्री बहुगुणा स्थानांतरण पर ग्वालियर में आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।
      संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने संभागीय आयुक्त की पदस्थापना के दौरान कलेक्टर्स, अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से मिले भरपूर सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए गरीब, बीमार, पीड़ित व्यक्तियों के कल्याण के कार्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीम वर्क की भावना से सराहनीय कार्य किया है। आप सभी का सहयोग हमेशा स्मरण रहेगा।
      संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में किया गया अधिकतम प्रयास उन्हें गौरव और आत्म सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य, अधिकार और कार्य का ज्ञान महत्वपूर्ण होता है। नालेज ही शासकीय सेवक का मुख्य सहायक होता है। यदि शासकीय सेवक नियमानुसार सही कार्य करता है तो उसे किसी भी परिस्थितियों में डरने की जरूरत नहीं पड़ती है।
      संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने कहा कि प्रशासन तंत्र में अधिकारी-कर्मचारी कार्य करते हैं लेकिन ब्यूरोक्रेसी का स्वरूप बड़ा होने की वजह से उसकी अधिक गति भी धीमी प्रतीत होती है।
      संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने कहा कि किसी भी कार्य, लक्ष्य, अभियान के प्रति जागरूकता लाकर  व्यवस्था में अपेक्षित परिवर्तन लाया जा सकता है अत: धैर्य के साथ अपेक्षित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते रहना चाहिए।
      कलेक्टर जबलपुर भरत यादव ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर्स और अन्य अधिकारी भी नहीं चाहते थे कि कमिश्नर श्री बहुगुणा स्थानांतरण पर जाएं। उनकी सहजता, सरलता, उनके मार्गदर्शन और प्रेरित करने का आत्मीय ढंग इन सभी ने हम सबके हृदय को जीत लिया है। हमारे मन में उनके कार्यों का गहरा असर हुआ है। उनसे बड़े से बड़े पेंचीदा मामलों में मार्गदर्शन मिला। हर विषय पर उनके कांसेप्ट बहुत क्लियर है। हर क्षेत्र में प्रभावी पकड़ है।  संभागायुक्त में भविष्य की योजनाओं के संबंध में स्पष्ट कार्ययोजना है। वे संबंधों को बहुत बेहतर ढंग से निभाते हैं।
      कलेक्टर श्री यादव ने कहा मण्डला में आयोजित हुए विशाल स्वास्थ्य शिविर के हर छोटे-बड़े पहलुओं पर संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने ध्यान दिया था। उनके द्वारा प्रारंभ किये गये कार्यों को हम सब कलेक्टर्स मिल कर पूरा करेंगे।
      सिवनी जिले के कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच ने कहा कि संभागायुक्त श्री बहुगुणा के साथ कार्य करने का अनुभव पूरी उम्र याद रहेगा। हमेशा सिवनी जिले में उनके दौरे होने का इंतजार रहता था। ताकि कुछ नयी प्रेरणा मिल सके कुछ नया सीखा जा सके। उनके जिले में आने से कार्यों को गति मिलती थी। संभागायुक्त ने कई गतिहीन कार्यालय को गतिशील बनाया। उन्होंने प्रेरित कर किसी लक्ष्य को पाने का तरीका सही ढंग से सिखाया। शालाओं में स्वच्छता, पढ़ायी में गुणवत्ता सुधार, स्वास्थ्य, समन्वित कृषि के लिये उल्लेखनीय कार्ययोजना बनायी और अमल सुनिश्चित कराया।
      कलेक्टर मण्डला जगदीश जटिया ने कहा कि उन्हें संभागायुक्त बहुगुणा के साथ काम करने का मौका 1994 से मिला। उन्होंने मण्डला में आयोजित स्वास्थ्य राहत शिविर के संबंध में कहा कि संभागायुक्त श्री बहुगुणा ने लगातार मंडला में रहकर विशाल स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में ही इस बड़े कार्य को किया जा सका। कई बार असंभव जैसे प्रतीत हो रही समस्या का उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी हल निकाला गया। उन्होंने कहा कि संभागायुक्त श्री बहुगुणा केवल प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं हैं बल्कि वे अच्छे लेखक भी हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण विषयों पर लिखा है। कवितायें लिखी हैं। कठिन परिस्थितियों में कार्य करने के ढंग उनसे सीखा।
      संयुक्त संचालक शिक्षा ने कहा स्व-प्रेरणा से शालेय स्वच्छता के महाअभियान की सफलता का पूरा श्रेय संभागायुक्त श्री बहुगुणा को जाता है। उनकी प्रेरणा से शालेय स्वच्छता के लिये प्राचार्य, शिक्षक और बच्चे अपने विद्यालय को स्वच्छ रखने आगे आयें। माता-पिता, जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला। संयुक्त संचालक कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन में समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाने से कृषकों को होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि यह संभागायुक्त श्री बहुगुणा की प्रेरणा है। जिससे कृषक इस प्रणाली से खेती करने के लिए उन्मुख हुए हैं।
      कार्यक्रम में जिला कलेक्टर्स, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, संयुक्त संचालकों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। आभार प्रदर्शन श्री चन्देल द्वारा किया गया। मंच संचालन संयुक्त आयुक्त विकास अरविन्द यादव ने किया।
क्रमांक/2216/नवम्बर-209/खरे

कलेक्टर ने खेरमाई वार्ड में साफ व्यवस्था का लिया जायजा
जबलपुर 21 नवम्बर 2019
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर श्री भरत यादव ने आज गुरुवार की सुबह खेरमाई वार्ड का भ्रमण किया  इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग का आग्रह किया श्री यादव ने कहा कि शहर में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति का यह सुनिश्चित करे कि अपने घर का कचरा सड़क एवं आजू- बाजू की नालियों में नहीं फेकेगा और ही अपने आस-पास के लोगों को ऐसा करने देगा श्री यादव किराना, चाय-पान और नाश्ते की दुकानों पर भी गए और उन्हें डस्ट बिन में ही कचरा डालने की समझाइश दी इस मौके पर उन्होंने चार-पांच दुकानों पर डस्टबिन नहीं रखे जाने और गन्दगी पाए जाने पर मौजूद नगर निगम के अमले को तुरन्त चालानी कार्यवाही कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए
      श्री यादव ने खेरमाई वार्ड में ही सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया उन्होंने यहाँ चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान केटरिंग और टेंट हाउस वालों द्वारा डस्ट बिन रखने पर नाराजी जताई तथा उनपर तुरन्त जुर्माना लगाने के निर्देश दिए श्री यादव ने खेरमाई के  अंदरूनी क्षेत्र में स्थित पुराने कुआं का अवलोकन किया कुएं में गन्दगी देख उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की इसके आसपास रहने वाले नागरिकों से इसमें कचरा डालने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने का आग्रह किया   कलेक्टर ने कहा कि अभी इस कुएं की सफाई नगर निगम से करा दी जाएगी लेकिन नागरिकों को ही यह देखना होगा कि दोबारा इसमें कचरा डाला जाए कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के बारे में भी नागरिकों की राय जानी उन्होंने लोगों से पूछा कि कचरा लेने रोजाना गाड़ी आती है या नहीं लगभग सभी लोगों ने कलेक्टर को बताया कि उनके घरों का कचरा लेने वाहन प्रतिदिन रहे हैं
श्री यादव ने नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग- अलग रहने की सलाह भी दी उन्होंने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी के घर के पास कचरा या गन्दगी दिखी तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा तब  यह नहीं देखा जाएगा कि कचरा इसने फेंका है या उसने, जिसके घर के पास कचरा मिला कार्यवाही उसी पर होगी
क्रमांक/2217/नवम्बर-210/जैन॥

कृत्रिम उपकरणों हेतु दिव्यांगों को चिन्हित करने आज
बेलबाग पुत्रीशाला में लगेगा शिविर
जबलपुर 21 नवम्बर 2019
      मोटराईज्ड ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, वॉकर, छड़ी, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर और कैलिपर्स प्रदान करने हेतु दिव्यांगों के चिन्हांकन के लिए सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों की श्रृंखला का चौथा शिविर शुक्रवार 22 नवम्बर को बेलबाग स्थित पुत्रीशाला में लगाया जाएगा। 
      प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण आशीष दीक्षित के अनुसार शिविर में दिव्यांगों का कान की मशीन, एमएसआईडी किट, एडीएल किट, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्टकैन, स्मार्टफोन, ब्रेल किट, डेजीव्हील आदि उपकरणों के लिए भी चिन्हांकन किया जायेगा। इसके साथ ही दिव्यांगों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी इन शिविरों में दिये जायेंगे।
क्रमांक/2218/नवम्बर-211/जैन॥