News.13.11.2019_C


संभागीय जनसंपर्क कार्यालय-जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
गृह मंत्री श्री बाला बच्चन का आगमन 15 को
जबलपुर, 13 नवंबर, 2019
      प्रदेश के गृह, जेल, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री बाला बच्चन का शुक्रवार 15 नवंबर की सुबह ओव्हर नाईट एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से जबलपुर आगमन होगा ।  गृह एवं जेल मंत्री यहां सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्त्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसामान्य से भेंट करेंगे । श्री बच्चन सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जबलपुर जोन के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में ही संभाग के सभी जेल अधिकारियों की बैठक लेंगे ।  गृह मंत्री श्री बच्चन दोपहर 3 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय ग्राउण्ड अधारताल में आयोजित विशाल आदिवासी सम्मेलन एवं आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे जबलपुर से कार द्वारा सागर प्रस्थान करेंगे ।
क्रमांक/2135/नवम्बर-128/जैन
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह 15 को आयेंगे
जबलपुर, 13 नवंबर, 2019
      पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार 15 नवंबर को जबलपुर आ रहे हैं ।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंह का शुक्रवार की सुबह नर्मदा एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन होगा ।  पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बगुलामुखी मंदिर दर्शन करने जायेंगे तथा दोपहर एक बजे गुरूनानक जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में माता गुजरी कॉलेज मढ़ाताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे ।  श्री सिंह दोपहर 2.30 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा शाम 7 बजे कार द्वारा जबलपुर से झोतेश्वर रवाना होंगे ।
क्रमांक/2136/नवम्बर-129/जैन
केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते का आगमन आज
जबलपुर, 13 नवंबर, 2019
      केन्द्रीय इसपात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का गुरूवार 14 नवंबर की शाम 7.45 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा ।  श्री कुलस्ते यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात 8.45 बजे कार द्वारा बांधवगढ़ रवाना होंगे ।
क्रमांक/2137/नवम्बर-130/जैन