News 22-12-2019--C


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
मुख्य मंत्री सहायता कोष से
सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रूपए स्वीकृत
जबलपुर, 22 दिसंबर, 2019
बरगी बायपास के पास कल शनिवार की रात हुई बस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को कलेक्टर श्री भरत यादव की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को 50- 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है
           ज्ञात हो कि शनिवार की रात करीब 11.30 बजे जबलपुर से बालाघाट जा रही यात्री बस और सिवनी से रहे ट्रक की बरगी बायपास पर आमने सामने की भीषण टक्कर में पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी तथा 18 लोग घायल हो गए थे इनमें से 16 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई , जबकि  गम्भीर रूप से घायल दो व्यक्तियों का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है  
        दुर्घटना में मृत व्यक्तियों में से चार व्यक्ति बालाघाट जिले के तथा एक सिवनी जिले का निवासी है मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे गम्भीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बालाघाट जिले के निवासी हैं। 
             कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देश पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि मृतकों के परिजनों को शीघ्र प्रदान कर दी जायेगी उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों के अलावा दुर्घटना में शेष सभी घायलों को भी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत राहत राशि प्रदान की जाएगी
क्रमांक/2566/दिसंबर-234/जैन
केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल आज आयेंगे
जबलपुर, 22 दिसंबर, 2019
       केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का कल सोमवार 23 दिसंबर की शाम 5.45 बजे कार द्वारा दमोह से जबलपुर आगमन होगा ।  श्री पटेल सोमवार को ही रात 8.10 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।
क्रमांक/2567/दिसंबर-235/जैन
शहर की सभी आंगनबाड़ी केन्द्र आज बंद रहेंगी
कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों को भी बंद रखने के निर्देश
जबलपुर, 22 दिसंबर, 2019
 कलेक्टर श्री भरत यादव ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर कल सोमवार को  जबलपुर शहर स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए हैं इसी तरह कर्फ्यू वाले क्षेत्र में स्थित सभी कॉलेज भी सोमवार को  बंद रहेंगें। 
             राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सभी शैक्षणिक संस्थाओं में कल 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा
क्रमांक/2568/दिसंबर-236/जैन