NEWS -22-10-2020-C

 संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर

मध्य प्रदेश शासन

समाचार

 राशन से वंचित हितग्राहियों के नाम पोर्टल में जोडऩे नगर निगम

के सभी संभागीय कार्यालयों में खोली जाये पृथक से खिड़की

जबलपुर, 22 अक्टूबर 2020

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऐसे हितग्राहियों के नाम पोर्टल पर जोडऩे के लिए निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में पृथक से खिड़की खोलने के निर्देश दिये हैं जिन्हें माह अगस्त तक राशन प्राप्त हो रहा था लेकिन 8 अक्टूबर के बाद पोर्टल में नाम प्रदर्शित न होने की वजह से वे इससे वंचित हो गये हैं।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे हितग्राहियों से नगर निगम के संभागीय कार्यालयों में दस्तावेज प्राप्त किये जायें तथा पात्र पाये जाने की स्थिति में उनके नाम पोर्टल में पुन: तत्परता से जोड़े जायें ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े है। उन्होंने बताया कि राशन से वंचित हितग्राहियों के नाम पोर्टल में वापस जोडऩे का विकल्प स्थानीय निकायों की लॉगिन में उपलब्ध कराया गया। लेकिन नगर निगम के उत्तरदायी अधिकारियों द्वारा यह कार्य नहीं किया जा रहा है इस वजह से लोग परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहे हैं।

कलेक्टर ने निगमाध्यक्ष को पात्रता पर्ची सेवाओं के लिए नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में पृथक से खिड़की खोलने के साथ-साथ कम्प्यूटर ऑपरेटर को भी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं।

क्रमांक/6286/अक्टूबर-306/जैन

 कुंडम सीएमओ को कारण बताओ जारी करने के निर्देश

जबलपुर, 22 अक्टूबर 2020

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने कुंडम स्थित फीवर क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल नहीं लिए जाने की वजह से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी कुंडम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया को दिये हैं।

ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन कुंडम में स्थापित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फीवर क्लीनिक में जांच कराने आज आये सर्दी-खांसी और बुखार के पीडि़त दस व्यक्तियों में से एक का भी सेम्पल नहीं लिये जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की थी।

क्रमांक/6287/अक्टूबर-307/जैन


केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल का आगमन आज

जबलपुर, 22 अक्टूबर 2020

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटैल का कल शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 1.05 बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

क्रमांक/6288/अक्टूबर-308/जैन