News.26.01.2020_A


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर, 26 जनवरी, 2020
राष्ट्र का 71वाँ गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह यहां राईट टाउन स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त, योजना, आर्थिक, सांख्यिकी मंत्री श्री तरूण भनोत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
            मंत्री श्री भनोत ने खुली सफेद जिप्सी में कलेक्टर श्री भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के साथ परेड़ का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बलों ने हर्षफायर किये तथा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र धुन बजाई गई। श्री भनोत ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े।
            समारोह में सशस्त्र बलों एवं अन्य प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया।  मार्चपास्ट में एस.ए.एफ. की छठवीं वाहिनीजिला पुलिस बल पुरूषहोमगार्डजिला पुलिस बल महिलानेशनल कैडेट कोर की नेवल यूनिटनेशनल कैडेट कोर की सीनियर तथा जूनियर डिवीजन की बालक एवं बालिकास्काउटगाईडशहर एवं ग्राम रक्षा समितिट्रेफिक वार्डन दल की प्लाटून शामिल थीं। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी ने किया। उप कमांडर अखिलेश कुशवाहा थे। मुख्य अतिथि मंत्री श्री भनोत ने परेड की सलामी ली तथा मार्चपास्ट के बाद प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया। इस मौके पर कला पथक दल द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया।
      शालेय छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रंग-बिरगें परिधान से सजे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। शालाओं के सभी छ:ह सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। संभागीय बाल भवन जबलपुर के बच्चों ने हम बच्चे हिन्दुस्तान के गीत गाकर वातावरण की देशभक्ति पूर्ण भावनाओं में और वृद्धि कर दी। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने “ऐ वतन आवाद रहे तू” सामूहिक गीत नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता आंदोलन, समरसता और राष्ट्र सर्वोपरि है के संदेश को सम्प्रेषित किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत वुशू संघ द्वारा वुशू मार्शल आर्ट की महिला खिलाड़ियों ने सशक्त प्रस्तुति देकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इन महिला खिलाड़ियों ने एक हजार से भी अधिक पुरस्कार प्रापत किए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय बरगी नगर के विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति से ओतप्रोत और पोखरन में परमाणु परीक्षण पर आधारित “सबसे पहले सबसे बढ़कर मेरा वतन” सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत शासकीय एकलव्य गुरूकुल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने त्यौहार, हर्ष और उत्सव के अवसर गोंड जनजाति के लोक नृत्य गोंडी नृत्य का मंचन किया। नगर निगम जबलपुर के अंतर्गत एल.एन. यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांझी जबलपुर के बच्चों ने अहीर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक दल के अहीर नृत्य ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 बार तथा राष्ट्रीय स्तर पर चार बार ख्याति और उपलब्धि हासिल कर सम्मान प्राप्त किया है।
      मुख्य समारोह में राज्य शासन के 10 शासकीय विभागों–जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कृषि, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केन्द्रीय जेल सुभद्रा कुमारी चौहान खुली जेल, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और वन विभाग द्वारा राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल योजनाओं पर आधारित उपलब्धियां युक्त आकर्षक चलित विकास झांकी निकाली। इनमें जिला पंचायत द्वारा राज्य शासन की आदर्श गौशाला निर्माण योजना पर केन्द्रित झांकी को प्रथम, समन्वित कृषि प्रणाली पर कृषि विभाग की झांकी को द्वितीय तथा मिलावट से जंग शुद्धता के संग अभियान पर की गयी कार्रवाई और मिले जनसमर्थन पर आधारित स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय स्थान मिला।
      आकर्षक मार्च पास्ट परेड में सशस्त्र प्लाटूनों का प्रथम पुरस्कार होमगार्ड की प्लाटून को, छठवीं वाहिनी एस.ए.एफ. की प्लाटून को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को तृतीय पुरस्कार मिला। शस्त्र रहित प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट परेड का प्रथम पुरस्कार एन.सी.सी. सीनियर ब्वायज की प्लाटून को, द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी. नेवल विंग और तृतीय पुरस्कार 6वीं वाहिनी विसबल के बैण्ड दल को मिला।
      समाज कल्याण और जनकल्याण के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से महत्वपूर्ण कार्य करने वाले नागरिकों को भी पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष पंजाबी एसोसिएशन जबलपुर चन्द्र कुमार भनोत को सम्मानित किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन, नि:शुल्क मुक्ति वाहन उपलब्ध कराने और अनेक जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय तथा प्रेरणादायी सहभागिता के लिये सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. केप्टन एल.सी. डावर, आर.के. नेमा, अंकित सेन, माला श्रीधर, सुनील गर्ग, तेज सिंह ठाकुर, भरत नामदेव, रेखा कुशवाहा, आजाद चक्रवर्ती, हरिशंकर तिवारी, सुश्री कौशल्या, सुश्री शैल्वी, रोहित खन्ना, आशीष ठाकुर, रामभरत रजक, प्रीति गुप्ता, अमिता सक्सेना, रानी तिवारी, श्री क्रिस्टोफर, डॉ. भावना शर्मा आदि सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया।  अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित और अपर कलेक्टर संदीप जी.आर. को उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता और कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री भनोत ने राष्ट्रीयराज्य एवं जिला स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का भी प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया।
      मुख्य समारोह में संभागायुक्त रवीन्द्र कुमार मिश्रा, आई.जी. पुलिस भगवत सिंह चौहान, महापौर स्वाति सदानंद गोडबोले, कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अपर कलेक्टर संदीप जीआर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, जिला और संभाग के प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्रायें, शिक्षक और बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन गिरीश मेराल और संदीपा स्थापक ने किया।
संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण:
      गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागायुक्त रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने संभागायुक्त कार्यालय में और कलेक्टर भरत यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया।
      जिले में स्थित राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों एवं स्थलों, शासकीय भवनों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।
      जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के साथ-साथ अनुविभागों, तहसील, विकासखण्ड, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायत स्तर तक गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
क्रमांक/2940/जनवरी-340/खरे

मुख्य अतिथि ने किया स्कूली बच्चों के साथ दोपहर भोज
जबलपुर 26 जनवरी 2020
      गणतंत्र दिवस पर पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित जिले के मुख्य समारोह के तुरंत बाद मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत ने रामपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत दोपहर भोज किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, जिला पंचायत श्री प्रियंक मिश्रा भी मौजूद थे। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस पर आज स्कूली बच्चों को विशेष भोज दिया गया था। विशेष भोज में खीर-पुरी, सब्जी के साथ लड्डू परोसे गये थे।
क्रमांक/2941/जनवरी-341/जैन॥

एजी ऑफिस में महाधिवक्ता ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 26 जनवरी 2020
      देश का 71वां गणतंत्र दिवस महाधिवक्ता कार्यालय में गरिमा और उत्साह से मनाया गया।  यहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महाधिवक्ता श्री शशांक शेखर ने ध्वजारोहण किया और होमगार्ड की टुकड़ी की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। समारोह में अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री अजय गुप्ता एवं श्री शेखर शर्मा, उप महाधिवक्ता श्री प्रवीण दुबे, सभी शासकीय अधिवक्ता तथा महाधिवक्ता कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
क्रमांक/2942/जनवरी-342/जैन॥

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 26 जनवरी 2020
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में कलेक्टर भरत यादव ने ध्वाजारोहण किया इस अवसर पर अपर कलेक्टर संदीप जीआर, हर्ष दीक्षित एवं व्ही पी द्विवेदी, सहायक कलेक्टर सिद्धार्थ जैन तथा कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे
क्रमांक/2943/जनवरी-343/जैन॥