News.25.02.2020_C


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
नर्मदा गौ कुम्भ :-
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आज
जबलपुर, 25 फरवरी, 2020
नर्मदा गौ कुंभ में 26 फरवरी को शाम 6 बजे से वैशाली ग्रुप रंजीत सिंह की प्रस्तुतिगुदुम बाजा आदिवासी लोक नृत्य उर्दली डिंडौरी की प्रस्तुति के पश्चात रात 8 बजे से गायक मनीष चंचल तथा नृत्यांगना भैरवी विश्वरूप एवं मोहिनी मोघे की प्रस्तुतियां होगी। इसके अलावा शाम 5.30 बजे से संतों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुंभ मेला का शुभारंभ होगा। जिसमें लोग झूलों का आनंद उठा सकेंगे।
बैंड की धुन पर झूम उठे लोग-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला का रात में आगाज हुआ। लेजर शो के साथ ओशियन बैंड ने अपनी धुनों से समां बांध दिया। बैंड की धुन पर लोग झूम उठे। प्रस्तुति के दौरान श्रोता भावविभोर हो उठे। बैंड के कलाकारों ने नर्मदा की भक्ति  पर आधारित विशेष धुनों का प्रस्तुतिकरण भी दिया। 
क्रमांक/3283/फरवरी-275/जैन

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मरकाम का जबलपुर प्रवास निरस्त
जबलपुर, 25 फरवरी, 2020
      आदिम जाति कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम का बुधवार 26 फरवरी का जबलपुर का दौरा कार्यक्रम निरसत हो गया है ।  श्री मरकाम अब 26 फरवरी को भोपाल प्रवास पर रहेंगे ।
क्रमांक/3284/फरवरी-276/जैन