News.14.02.2020_B


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
उपराष्ट्रपति श्री नायडू का जबलपुर आगमन आज
जबलपुर, 14 फरवरी, 2020
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू कल शनिवार 15 फरवरी को जबलपुर आगमन होगा श्री नायडू शनिवार 15 फरवरी की सुबह 9.45 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल आयेंगें महामहिम उप राष्ट्रपति डुमना विमानतल से 10 मिनट बाद सुबह 9.55 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा मंडला जिले के रामनगर के लिए रवाना होंगे। रामनगर में  आदि महोत्सव में शामिल होने के बाद श्री नायडू दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर से वापस डुमना विमानतल आएंगे। आप डुमना विमानतल से दोपहर 1.10 बजे ट्रिपल आई टी डी एम के गेस्ट हॉउस पहुँचेंगे भोजन और विश्राम के बाद श्री नायडू शाम 4.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक ट्रिपल आई टी डी एम का भ्रमण करेंगें तथा शाम 5.25 बजे सर्किट हाउस पहुँचेंगे उपराष्ट्रपति शाम 6.55 बजे सर्किट हाउस से शहीद स्मारक पहुंचेंगे तथा शहीद स्मारक से शाम 7.10 बजे सर्किट हाउस रवाना होंगे। सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम के बाद महामहिम उप राष्ट्रपति श्री नायडू रविवार 16 फरवरी की सुबह 9.15 बजे सर्किट हाउस से डुमना विमानतल रवाना होंगे तथा सुबह 9.35 बजे डुमना विमानतल से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा कोलकाता प्रस्थान करेंगें
क्रमांक/3158/फरवरी-150/जैन
राज्यपाल श्री लालजी टंडन का आगमन आज
जबलपुर, 14 फरवरी, 2020
      राज्यपाल श्री लालजी टंडन शनिवार 15 फरवरी की सुबह 8.45 बजे भोपाल से राजकीय विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री टंडन डुमना विमानतल पर उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू का स्वागत करेंगे तथा सुबह 10 बजे विमान द्वारा वापस भोपाल प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/3159/फरवरी-151/जैन
उप-राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे मंत्री श्री भनोत
जबलपुर, 14 फरवरी, 2020
उप-राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत को राज्य शासन ने मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है। मंत्री श्री भनोत जबलपुर विमानतल पर 15 फरवरी को उप-राष्ट्रपति के आगमन पर उनकी अगवानी करेंगे और 16 फरवरी को कोलकाता के लिये उन्हें विदाई देंगे।
क्रमांक/3160/फरवरी-152/जैन
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ आज जबलपुर आयेंगे
जबलपुर, 14 फरवरी, 2020
     मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का शनिवार 15 फरवरी को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री शनिवार की शाम 6.30 बजे विशेष विमान द्वारा ग्वालियर से जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री रात 8 बजे गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे तथा रात 9 बजे विमान द्वारा जबलपुर से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/3161/फरवरी-153/जैन

प्रभारी मंत्री ने किया स्व-सहायता समूहों के
उत्पादों के विक्रय हेतु स्थापित आउटलेट का शुभारंभ
जबलपुर 14 फरवरी 2020
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने आज  शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये बनाये गए "कृतिका आजीविका आउटलेट" का शुभारम्भ किया  
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया विशेष रूप से मौजूद थे   जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ,कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य नन्हेलाल धुर्वे एवं श्रीमती विजय कांति पटेल, श्री दिनेश यादव, श्री नीलेश अवस्थी, श्री सन्मति सैनी , श्री बृज बिहारी पटेल, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री विमल जैन, क्षेत्रीय समन्वयक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जी.एस. टेकाम भी मौजूद थे
कलेक्टर श्री भरत यादव की पहल पर महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के विक्रय हेतु अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खोले गए "कृतिका आजीविका आउटलेट " का शुभारम्भ करने के बाद प्रभारी मंत्री ने यहाँ विक्रय हेतु रखे गए महिला स्व-सहायता समूहों उत्पादों का अवलोकन किया एवं इनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के बड़ी, पापड़, अचार जैसे कुछ उत्पादों की खरीदी भी की।
       श्री सिंह ने इस अवसर पर  इंडियन कॉफी वर्कर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में खोली गई केंटीन  "इंडियन कॉफी हाउसका उद्घाटन भी किया
क्रमांक/3162/फरवरी-154/जैन

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील आज आएंगे
जबलपुर 14 फरवरी 2020
      प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री आरिफ अकील शनिवार 15 फरवरी की सुबह ओव्हरनाईट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से जबलपुर आएंगे। श्री अकील यहां सुबह 11 बजे पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संचालित गोकलपुर कन्या छात्रावास, दोपहर 12 बजे मण्डला रोड पर निर्माणाधीन कन्या छात्रावास का निरीक्षण करेंगे एवं दोपहर 1 बजे गोहलपुर स्थित प्रियदर्शनी अंजुमन महिला विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। आप रात 8 बजे राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रात्रि 11.50 बजे ओव्हर नाईट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/3163/फरवरी-155/जैन

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष का आगमन आज
जबलपुर 14 फरवरी 2020
      मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जैन का शनिवार 15 फरवरी को सागर से कार द्वारा शाम 4 बजे जबलपुर आएंगे। श्री जैन यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार 16 फरवरी को सुबह 9 बजे रेडक्रास द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे तथा सुबह 10 बजे जबलपुर से कार द्वारा सागर प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/3164/फरवरी-156/जैन