News.28.10.2019


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने नगर भ्रमण के दौरान दिये दीपावली की शुभकामनाएं
जबलपुर 28 अक्टूबर 2019
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दीपावली पर्व के अवसर पर लिंगा रिंग रोड, सिवनी बाईपास, सारना, परासिया रोड होते हुये नगर भ्रमण कर विकासशील छिंदवाड़ा को देखा। मुख्यमंत्री श्री नाथ के भ्रमण के दौरान आसपास के ग्रामीण तथा नगर वासियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देकर स्वागत किया । मुख्यमंत्री श्री नाथ ने भी दीपोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी।
क्रमांक/1978/अक्टूबर-234/खरे॥

मुख्यमंत्री श्री नाथ को अधिकारियों ने दीपोत्सव की शुभकामनायें दीं
जबलपुर 28 अक्टूबर 2019
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित निवास पर पहुंचकर आज कलेक्टर डॉ.श्रीनिवास शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्री राजेश शाही, एस.डी.एम. श्री अतुल सिंह, श्री ओ.पी.सनोडिया, श्री नम:शिवाय अरजरिया सहित अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री नाथ को पुष्प गुच्छ देकर दीपावली की शुभकामनायें दिये । इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री श्री नाथ को दीपोत्सव की शुभकामनायें दिये । मुख्यमंत्री श्री नाथ ने भी सभी को दीपोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी।
क्रमांक/1979/अक्टूबर-235/खरे॥

वित्त मंत्री श्री तरूण भनोत जबलपुर में मप्र स्थापना दिवस
समारोह के मुख्य अतिथि होंगे
जबलपुर, 28-अक्तूबर, 2019
    मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मुख्य आतिथ्य में एक नवम्बर को भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का राज्य-स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कांवरे बालाघाट में स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
    राज्य शासन ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिये मंत्रियों को जिलों का आवंटन किया है। जारी आदेशानुसार मंत्री सर्वश्री वित्त मंत्री श्री तरुण भनोत जबलपुर, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन, श्री सज्जन सिंह वर्मा देवास, श्री हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, डॉ. गोविंद सिंह भिण्ड, श्री बाला बच्चन बड़वानी, श्री आरिफ अकील सीहोर, श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर निवाड़ी, श्री प्रदीप जायसवाल सिवनी, श्री लाखन सिंह यादव मुरैना, श्री तुलसीराम सिलावट उज्जैन,  श्रीमती इमरती देवी दतिया, श्री ओमकार सिंह मरकाम डिण्डोरी, डॉ. प्रभुराम चैधरी रायसेन, श्री प्रियव्रत सिंह राजगढ़, श्री सुखदेव पांसे बैतूल, श्री उमंग सिंघार धार, श्री हर्ष यादव विदिशा, श्री जयवर्द्धन सिंह गुना, श्री जीतू पटवारी इंदौर, श्री कमलेश्वर पटेल सीधी, श्री लखन घनघोरिया रीवा, श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर, श्री पी.सी. शर्मा होशंगाबाद, श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर, श्री सचिन यादव रतलाम और श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल झाबुआ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
क्रमांक/1980/अक्टूबर-236/खरे॥

कलेकटर श्री यादव ने वृद्धजनों, मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटी
जबलपुर, 28 अक्टूबर, 2019
कलेक्टर श्री भरत यादव ने कल वृद्धाश्रम में आश्रम के वृद्धजनों,मानसिक रूप से अविकसित बालगृह के बच्चों तथा कुष्ठ आश्रम के अंतः वासियों के साथ दीपावली की खुशियाँ बाँटी
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में दीपावली का त्यौहार मनाने कलेक्टर के सपरिवार आने की खबर पहले से ही थी आमतौर पर हर बर्ष दीपावली पर साफ-सुथरा और सजावट से आकर्षक दिखाई देने वाले वृदाश्रम में सुबह से ही खासी चहल-पहल दिखाई दे रही थी 
यहाँ रहते हुए अपनों द्वारा दूर कर दिये जाने की पीड़ा भूल चुके वृद्धजनों में प्रकाश के इस पर्व को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था   पूरे वृद्धाश्रम परिसर को जगह-जगह रंगोली डालकर और तोरण से सजाया गया था
दीपावली की खुशियाँ मनाने के इस कार्यक्रम में मानसिक रूप से अविकसित बालग्रह के बच्चों को भी वृद्ध आश्रम बुलाया गया था इसके साथ ही कुष्ठाश्रम के अतःवासी भी इस कार्यक्रम के मेहमान थे
कलेक्टर श्री यादव ने  वृद्धाश्रम पहुँचते ही सबसे पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी श्री यादव ने इस मौके पर प्रत्येक वृद्धजन से मिले और उनके हालचाल जाने उन्होंने अपने हाथों से वृद्धजनों , मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों और कुष्ठरोगियों को वस्त्र , मिठाई और पटाखे वितरित किये इस पुनीत कार्य मे श्री यादव का साथ उनकी धर्मपत्नी और बच्चों ने भी दिया इसके पहले वृद्धाश्रम पहुंचने पर घर के बड़ों की तरह वृद्धजनों ने कलेक्टर का टीका लगाकर स्वागत किया
दीपावली के शुभअवसर पर वृद्ध आश्रम में विशेष भोज का आयोजन भी किया गया था इसमें मानसिक रूप से अविकसित बालग्रह के बच्चे और कुष्ठाश्रम के अंतः वासी भी शामिल हुए वृद्ध आश्रम के दीपावली के इस कार्यक्रम में सयुंक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम एल मेहरा एवं नोडल अधिकारी निःशक्तजन डॉ रामनरेश पटेल भी मौजूद थे
क्रमांक/1981/अक्टूबर-237/जैन