News.13.10.2019_A


संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
राज्यपाल श्री लालजी टंडन का आगमन आज
जबलपुर, 13 अक्टूबर, 2019
      राज्यपाल श्री लालजी टंडन का राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने कल सोमवार 14 अक्टूबर को जबलपुर आगमन होगा । 
      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री टंडन कल सोमवार की सुबह 11 बजे भोपाल से विशेष विमान द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल आयेंगे। श्री टंडन डुमना विमानतल से सुबह 11.25 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस से शहीद स्मारक गोलबाजार के लिए रवाना होंगे। आप शाम 5.55 से शाम 7.10 बजे तक शहीद स्मारक में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे तथा शाम 7.10 बजे डुमना विमानतल के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल श्री टंडन शाम 7.40 बजे डुमना विमानतल से विशेष विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/1848/अक्टूबर-104/जैन
केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल आज जबलपुर आयेंगे
जबलपुर, 13 अक्टूबर, 2019
      केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल का सोमवार 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री पटेल यहां दोपहर 3.30 बजे होटल सत्य अशोका में संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे तथा शाम 6 बजे शहीद स्मारक परिसर गोलबाजार में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
      केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री 15 अक्टूबर की शाम 7.30 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा कोलकाता प्रस्थान करेंगे।                  
क्रमांक/1849/अक्टूबर-105/जैन
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते का आगमन आज
जबलपुर, 13 अक्टूबर, 2019
      केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का कल सोमवार 14 अक्टूबर को शाम 6.15 बजे जबलपुर आगमन होगा। श्री कुलस्ते यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे तथा रात 8 बजे कार द्वारा मंडला जिले के जवेरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक/1850/अक्टूबर-106/जैन

सामाजिक न्याय मंत्री श्री घनघोरिया आज नरसिंहपुर जायेंगे
जबलपुर, 13 अक्टूबर, 2019
      प्रदेश के सामाजिक न्याय, नि:शक्तजन कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया कल सोमवार 14 अक्टूबर की सुबह 9 बजे जबलपुर से कार द्वारा नरसिंहपुर रवाना होंगे ।  श्री घनघोरिया मुख्यमंत्री जी के साथ नरसिंहपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शाम 4.30 बजे वापस जबलपुर आयेंगे ।  सामाजिक न्याय मंत्री सोमवार को ही रात 11.50 बजे जबलपुर से ओव्हर नाईट एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।
क्रमांक/1851/अक्टूबर-107/जैन

राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
कार्यक्रम स्थल का भी किया निरीक्षण
जबलपुर 13 अक्टूबर 2019
राज्यपाल श्री लालजी टण्डन के सोमवार 14 अक्टूबर को जबलपुर के प्रस्तावित प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर भरत यादव ने आज रविवार को अधिकारियों की बैठक ली उन्होंने डुमना विमानतल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों  को जरूरी दिशा-निर्देश दिए  
         कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार , अपर कलेक्टर संदीप जी आर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके भी मौजूद थे श्री यादव ने बैठक के बाद सर्किट हाउस का निरीक्षण भी किया  
         बैठक में बताया गया कि राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन यहाँ शहीद स्मारक परिसर में 14 अक्टूबर से आयोजित किये जा रहे दो दिनों के राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के होंगे। राज्यपाल का तकरीबन 11 बजे भोपाल से विशेष वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा वे शाम 5.55 बजे से 7.10 बजे तक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगें तथा शाम 7.40 बजे डुमना विमानतल से विशेष विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगें जबलपुर के प्रस्तावित प्रवास के दौरान श्री टण्डन सर्किट हॉउस में ठहरेंगे
            राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्री यादव ने प्रशासन , पुलिस एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सँस्कृति महोत्सव के आयोजन स्थल का जायजा भी लिया।
क्रमांक/1852/अक्टूबर-108/जैन