News.14.09.2019


संभागीय जनसंपर्क कार्यालय-जबलपुर
मध्य प्रदेश शासन
समाचार
उच्च न्यायालय में संपन्न हुई नेशनल लोक अदालत
जबलपुर 14 सितंबर 2019
       मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री आर.एस. झा के कुशल मार्गदर्शन में आज प्रदेश के समस्त न्यायालयों के साथ-साथ उच्च न्यायालय में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायमूर्ति श्रीमती अंजुली पालो, न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति श्री सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति श्री संजय द्विवेदी एवं न्यायमूर्ति श्री अखिल श्रीवास्तव तथा अधिवक्ताओं श्रीमती दिव्यकीर्ति बोहरे, रविन्द्र श्रीवास्तव, श्रेयश पंडित, संजय अग्रवाल, एवं अंशुमन सिंह की खंडपीठों का गठन किया गया था।
      नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा से उद्भूत क्षतिपूर्ति के प्रकरणों सहित कुल 1243 प्रकरण राजीनामा हेतु प्रस्तुत किये गये। जिनमें से कुल 309 प्रकरणों का अंतिम रूप से निराकरण किया गया तथा कुल 76 लाख 72 हजार 350 रूपए के अवार्ड पारित किए गए।
रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति राजीव कर्महे ने लोक अदालत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों सहित स्टॉफ का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की कामना की है।
क्रमांक/1590/सितंबर-113/जैन
केन्द्रीय जेल में लोक अदालत संपन्न
जबलपुर 14 सितंबर 2019
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल परिसर में आज लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में खण्डपीठ द्वारा आपराधिक प्रकरणों में समझौता के आधार पर प्रकरणों का निपटारा किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री प्रकाश कुमार उईके, विशेष न्यायाधीश रेल्वे कोर्ट, जबलपुर के समक्ष 30 प्रकरण निपटारे हेतु रखे गये, जिनमें से शत्-प्रतिशत 30 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत में कुल 23 बंदी लाभान्वित हुए।
नेशनल लोक अदालत जेल अधीक्षक जी.पी. ताम्र्रकार भी उपस्थित थे। लोक अदालत के आयोजन में विधि अधिकारी अशोक सिंह, उप अधीक्षक जेल आर.पी. मिश्र, सहायक जेल अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी तथा रेल्वे कोर्ट स्टाफ तुलसी दुबे, जावेद कुरैशी, अधिवक्ता राकेश मिश्रा, राजेश कोरी जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स तथा पैरालीगल वॉलेंटिंयर्स लोकेश कुम्भकार, विभय सोलंकी, सुश्री कहकशा मंसूरी ने सक्रिय योगदान दिया।
क्रमांक/1591/सितंबर-114/जैन